राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के एक दिन बाद बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आ रही है। आगजनी की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी हरकत में आए और तुरंत फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सोमवार सुबह सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लग गई और रेलवे को धुआं निकलने की सूचना दी गई, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और तुरंत कार्रवाई की। सुरक्षा के मद्देनजर आग लगी बोगी को बाद में ट्रेन से अलग कर दिया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों व स्टाफ ने अन्य बोगियों की भी जांच की जिससे आग दोबारा न फैल सके।
