भागलपुर में भीषण गर्मी का कहर, सुबह से ही झुलसा रही धूप, लोग बेहाल।

भागलपुर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ही तापमान बढ़ने से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर की सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है और सिर्फ जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही बाहर नजर आ रहे हैं तेज धूप और गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के दौरान बच्चे तेज धूप में घर लौट रहे हैं। कई जगहों पर बच्चे सिर ढंककर और पानी की बोतल साथ लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं।
गर्मी की वजह से बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। दोपहर के समय कई सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। मजदूर वर्ग और रिक्शा चालक जैसे लोग भी इस भीषण गर्मी से परेशान हैं मौसम का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह से ही पड़ रही तेज धूप ने परेशानी बढ़ा दी है और दिन चढ़ने के साथ गर्मी और ज्यादा बढ़ जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *